फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा में अग्नि सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की खरीद प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद गीडा प्रशासन ने अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे ऊंची इमारतों और फैक्ट्रियों में लगने वाली आग पर काबू पाना अब पहले से आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म 50 फीट या उससे अधिक ऊंचाई तक पहुंचकर आग बुझाने में सक्षम होगा। हाल के दिनों में गीडा क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग की घटनाओं ने फायर सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत को उजागर किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विकास प्राधिकरणों को अपने फायर यूनिट को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गीडा प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। एसीईओ रामप्रकाश के अनुसार, गीडा क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्टरी, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी की बहुमंजिला इमारतों के साथ-साथ बड़े वेयरहाउस तेजी से विकसित हो रहे हैं। ऐसे में इस तरह की मशीन न केवल सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाएगी, बल्कि निवेशकों का भरोसा भी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही टेंडर जारी कर खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें