फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर हुआ विवाद: नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात

Thu, 15 Jun 2023 05:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी डायल 112 नंबर ने दी है, लेकिन अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के आर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर बराती और घराती में जमकर विवाद हो गया। इसमें दूल्हे के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस किसी तरह मामला शांत कराई, लेकिन विवाद की जानकारी होने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उधर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार टोला निवासी दुर्गेश यादव पुत्र स्व. राधाकिशुन यादव की बरात कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव के बलिस्टर यादव के घर आई थी। बरात गांव में पहुंचने के बाद द्वारपूजा में बरातियों की जमकर खातिरदारी हुई। इसके बाद घर में कन्यादान का कार्यक्रम चल रहा था। उधर बरात में आर्केस्ट्रा में स्टेज पर चढ़कर डांस करने को लेकर बराती व घराती के बीच कहासुनी होने लगी।

मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के साथ दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दूल्हे का भाई सोहन यादव (37), अवधेश यादव (30) व भतीजा यशवंत यादव (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। बरात में हुई मारपीट के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 नंबर को दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना: गए थे गर्मी से निजात पाने, कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई पांच जिंदगियां

विज्ञापन

लोग मनाते रहे लेकिन राजी नहीं हुई दुल्हन

पुलिस को देख मारपीट करने वाले लोग मौके से भागने निकले। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

मारपीट की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक दोनों पक्ष में बातचीत चलती रही, लेकिन दुल्हन शादी करने पर तैयार नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा बिना शादी किए घर वापस लौट गया।

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी डायल 112 नंबर ने दी है, लेकिन अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें