फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: शोहदे से डरे छात्रा के परिजनों ने गांव छोड़ा, इससे पहले थाने में गुजारी थी रात

Mon, 01 Aug 2022 02:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रास्ते में बाइक सवार शोहदा फब्तियां कसते हुए लड़की का कॉलेज तक पीछा किया। उसकी हरकतों से परेशान छात्रा घर लौट गई थी। इसके बाद छात्रा के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि शिकायत करने गए परिजनों को पुलिस ने भी भाग दिया था।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा में छेड़खानी से डरे छात्रा के परिजनों ने गांव छोड़ दिया है। छात्रा के पिता, चाचा व दोनों भाई रिश्तेदारी में चले गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने शोहदे के डर से थाने में रात गुजारी थी। आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उधर, छात्रा के गांव में पुलिस-पीएसी की तैनाती रविवार को भी रही।

विज्ञापन


छेड़खानी का केस कैंट थाने में दर्ज होने के बाद ही शोहदा और उसके परिजनों ने छात्रा के घर को घेर लिया था। इससे डरे परिजनों ने शुक्रवार की रात थाने में गुजारी थी। शनिवार दोपहर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात होने के बाद परिजन घर गए थे। लेकिन, अब रिश्तेदार के घर चले गए। गांव में छात्रा के घर सिर्फ महिलाएं हैं और बाहर पुलिस है।

छात्रा के परिजनों की सुरक्षा में फोर्स लगाई गई है, लेकिन आरोपी के न पकड़े जाने की वजह से परिवार वाले डरे हैं। हालांकि, एसएसपी का कहना है कि गांव में पीएसी तैनात है। आरोपी को देर रात पकड़ लिया गया है।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह हुआ था

गुलरिहा इलाके के गांव में रहने वाली छात्रा ऑटो से अपने कॉलेज जाने के लिए बृहस्पतिवार को निकली थी। रास्ते में बाइक सवार शोहदा फब्तियां कसते हुए उसका कॉलेज तक पीछा किया। उसकी हरकतों से परेशान छात्रा घर लौट गई थी। इसके बाद छात्रा के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।


आरोप है कि शिकायत करने गए परिजनों को पुलिस ने भी भगा दिया था। यही नहीं उल्टा उन्हीं पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद छात्रा ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें