फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन चुनाव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2020 08:30 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सिविल कोर्ट कार्यालय में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन के चेयरमैन को पत्र भी भेजा। बताया गया कि मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पिछले साल अगस्त में ही समाप्त हो गया है। संविधान के अनुसार एक वर्ष पूरा होने के बाद एल्डर्स कमेटी कार्यकाल एक माह बढ़ा सकती है। वर्तमान एल्डर्स कमेटी ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने बताया कि बार कौंसिल रोल के अनुसार 11 लोगों का नाम एल्डर्स कमेटी को भेजा गया है। बार कौंसिल को पत्र भी लिखा जा चुका है। ऐसे में संविधान के अनुसार बार एसोसिएशन का चुनाव जल्द से जल्द कराएं। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद धर दूबे, सुशील चंद साहनी, वीरेंद्र पांडेय, हेमंत मिश्रा, हरिओम पाठक, अजयानंद सिंह, मनोज कुमार पांडेय, मोहन सिंह यादव, परमात्मा दूबे, सत्येंद्र मल्ल, बलवंत शाही आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें