फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिवक्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन ने संसद में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराने की मांग को लेकर बुधवार को दीवानी एवं कलक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। नेतृत्व एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को राष्ट्रपति को भेजे जाने वाला ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। सड़क, चौराहे और अदालत परिसर में रोजाना हमले हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में पुलिस की दबिश का भी जिक्र किया और कहा कि यदि बजट सत्र में विधेयक पास नहीं हुआ तो एसोसिएशन नई दिल्ली कूच कर संसद का घेराव करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश, पूर्व महामंत्री अजय आनंद, वरिष्ठ अधिवक्ता रुदल यादव एवं अधिवक्ता सन्नीचंद्र कौशिक समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें