फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लेने को थाने का चक्कर लगा रहे अधिवक्ता की मुंशी से हुई कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी पादरी बाजार(गोरखपुर)। लूटी गई बरामद मोबाइल फोन को थाने से पाने के लिए एक अधिवक्ता पिछले तीन दिन से शाहपुर थाने का चक्कर लगा रहे है। बुधवार शाम 4 बजे वह पुलिस पर विफर पड़े और ड्यूटी पर मौजूद मुंशी सूर्यकान्त को खूब खरी खोटी सुनाई। अधिवक्ता  के तेज आवाज से सभी पुलिसकर्मी चुप हो गए। इंस्पेक्टर से भी फोन कर अधिवक्ता ने शिकायत की। साथ ही एसएसपी और डीआईजी को भी फोन पर पुलिस के कार्यप्रणाली की शिकायत की। इस दौरान मुंशी से उनकी खूब नोक झोंक हुई। अधिवक्ता ने तो यंहा तक कह दिया की मेरे पास कोर्ट का रिलीज ऑर्डर है। मोबाइल लेकर ही थाने से जाऊँगा। मेरा चिल्लाना नागवार लग रहा है तो मुझे बन्द कर दें। जानकारी के अनुसार राप्तीनगर निवासी राम अनुज राय संतकबीर नगर कोर्ट में अधिवक्ता है। बीते 9 नवम्बर 2019 को यूनिवरसिटी से एलएलबी का क्लास कर घर जा रही अधिवक्ता की बेटी का मोबाइल फोन बदमाशो ने राधिका काम्प्लेक्स के पास झपट्टा मारकर लूट लिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मोबाइल फोन थाने के मालखाना में है। सोमवार को अधिवक्ता ने कोर्ट ने बरामद मोबाइल फोन को रिलीज करने जा ऑर्डर करा लिया। आदेश थानेदार को दे दिया । अधिवक्ता का आरोप है कि तभी से वह थाने का चक्कर लगा रहे है। थाने वाले कह रहे है कि मालखाना के इंचार्ज राणा सिंह आएंगे तो ही फोन मिलेगा। राणा सिंह मंगलवार को भी थाने बुलाये थे पँर खुद नही आये। बुधवार को भी अधिवक्ता सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक थाने पर बैठे रहे लेकिन मालखाना के इंचार्ज मौजूद नही थे। जिसपर अधिवक्ता पुलिस कर्मियों पर बिफर पड़े। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता को उनका मोबाइल फोन दिया जाएगा। मालखाने के इंचार्ज थाने पर नही रहे होंगे। मैं फील्ड में था इसलिए कहासुनी की जानकारी नही है। अधिवक्ता ने फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें