जिला न्यायालय के दो गेट बंद होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों गेटों को खुलवाने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक गेट नहीं खुलते हैं तब तक इसी तरह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अधिवक्ताओं का कहना है की प्रशासन का यह काम तानाशाही को दर्शाता है। एक गेट के कारण अधिकारियों और अधिवक्ताओं को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में कलेक्ट्रेट और अशोक मार्ग वाले रास्ते को भी खुलवाया जाए।