फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिवक्ता और फोरम के सदस्य ने एक-दूसरे के विरुद्ध दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट पुलिस को पहले फोरम के सदस्य कृष्ण नंद मिश्रा ने दी तहरीर
विज्ञापन

- बाद में अधिवक्ता ने कैंट थाने में दी मारपीट की घटना की तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक कैंट को प्रार्थनापत्र देकर जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य कृष्णा नंद मिश्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं फोरम के सदस्य ने भी अधिवक्ता के विरुद्ध तहरीर दी है।

अधिवक्ता का आरोप है कि मंगलवार को वह तथा अन्य अधिवक्ता जिला उपभोक्ता फोरम में मुकदमों की पैरवी करने दिन में 11 बजे के करीब गए थे। फोरम के न्यायालय में बिना सूचना के ताला बंद कर दिया गया था। वादकारी व अधिवक्ता उपभोक्ता फोरम के सदस्य कृष्णा नंद मिश्र से न्यायालय में ताला बंद होने का कारण पूछा तो विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि फोरम के सदस्य ने बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए। उपस्थित अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव किया। वहीं जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य कृष्णा नंद मिश्र ने अधिवक्ता के विरुद्ध तहरीर दी है। कैंट थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने की घटना की निंदा

गोरखपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव के साथ उपभोक्ता फोरम के सदस्य कृष्णा नंद मिश्र द्वारा की गई मारपीट की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने बैठक कर घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें