फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिवक्ताओं ने लोक अदालत के बहिष्कार का एलान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ सितंबर को होनी है राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को भी जिले के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने नौ सितंबर को होने वाली लोक अदालत के बहिष्कार का भी एलान किया है।
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैए की घोर निंदा की। अधिवक्ताओं ने इस आंदोलन को और तेज धार देने के लिए नौ सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय एवं मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन में अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, भानु प्रताप पांडेय, आशुतोष मिश्र, गिरिजेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय व संचालन मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी व मंत्री योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश के तहत अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें