फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। स्नातक व परास्नातक समेत कुल 77 पाठ्यक्रमों की करीब 12 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। आवेदक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 मई तक भरे जा सकेंगे। इस वर्ष विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के 18, परास्नातक के 50 और डिप्लोमा व सर्टिफिकेट के 9 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे।


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शनिवार की शाम प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करते हुए उम्मीद जताई कि इस वर्ष शुरू हुए नए पाठ्यक्रमों और बढ़ी हुई सीटों से विद्यार्थी व्यापक रूप से लाभांवित होंगे। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि इस वर्ष हम विद्यार्थियों के लिए कई नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं, जिनमें स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी के अलावा हॉस्पिटल मैनेजमेंट, पॉलिटिकल लीडरशिप, ट्रांसलेशन और कम्युनिकेटिव इंग्लिश में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज शामिल हैं। नए सत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ हम नई शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन




इन विषयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा
बीएससी (कृषि), बीए एलएलबी, बीसीए, बीबीए में कॉलेजों में प्रवेश भी विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होगा। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया समर्थ के एडमिशन मॉड्यूल से संपादित कराई जाएगी।


प्रवेश के लिए 'डीडीयूआरएन' जरूरी
पिछले सत्र में लागू की गई व्यवस्था के अनुसार इस बार भी विश्वविद्यालय या संबद्ध कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक आवेदकों को सबसे पहले प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को डीडीयू रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। यदि अभ्यर्थी डीडीयू परिसर में प्रवेश लेना चाहता है तो वह उसी पोर्टल पर प्रोग्राम का चयन करके अपना फाॅर्म पूरा कर सकता है। ऐसे आवेदक जो किसी काॅलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे वहां अपने 'डीडीयूआरएन' का उल्लेख करते हुए फाॅर्म भरेंगे। बिना डीडीयूआरएन के काॅलेज उनका प्रवेश नहीं करेंगे। प्रत्येक आवेदक का केवल एक पंजीकरण नंबर होगा। इसी के माध्यम से वह चाहे तो एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें