विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से डीडीयू में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के पिछले हिस्से में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिकारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कदंब का पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से इस वर्ष विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।