फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएम-एसएसपी ने जांची सुरक्षा, बाजारों में रहेगी अतिरिक्त फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी त्योहार को देखते हुए डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा जांची। इस दौरान आम लोगों और व्यापारियों से मुलाकात कर उन्होंने सुरक्षा का एहसास कराया। रक्षाबंधन को देखते हुए 30 और 31 अगस्त को शहर के प्रमुख बाजार, मॉल, नौकायन पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स के अलावा ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ मंगलवार को सर्राफा बाजार, घंटाघर, गोलघर आदि इलाकों में पैदल गश्त किया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे नौकायन, चिड़ियाघर, गोरखनाथ मंदिर, झूलेलाल मंदिर, सिटी मॉल, ओरियन मॉल, एडी मॉल, गोलघर, विजय चौक, पैडलेगंज, चंपा देवी पार्क के पास अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। नौकायन के पास महंत दिग्विजयनाथ पार्क में चार पहिया, सर्किट हाउस के मुख्य गेट के पास दो पहिया वाहन, बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे व बगल में चार पहिया वाहन, चंपा देवी पार्क में ऑटो, ई-रिक्शा व बस की पार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें