फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी आश्रम को लगा झटका, प्रशासन दूसरी फर्म से लेगा कंबल

Sat, 21 Nov 2020 08:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर गांधी आश्रम। (फाइल फोटो) - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रीय गांधी आश्रम को बड़ा झटका लगा है। पिछले कई सालों से जिला प्रशासन को कंबल उपलब्ध करा रहे गांधी आश्रम को इस बार टेंडर ही नही मिला। दूसरी फर्म प्रशासन को कंबलों की आपूर्ति करेगी।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले साल से जेम पोर्टल से ही कंबलों की खरीद अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए संबंधित फर्म को पहले अपने उत्पाद का पंजीकरण कराना होता है। श्री गांधी आश्रम गोरखपुर इस बार जेम पोर्टल पर समय से अपने उत्पाद का पंजीकरण ही नही करा सका। जिससे टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सका।

प्रशासन ने अच्छी गुणवत्ता और सही रेट का आंकलन कर टेंडर फाइनल करते हुए दो फर्मों को आपूर्ति की जिम्मेदारी दे दी है। बता दें कि हर साल तहसीलों के माध्यम से वितरण के लिए प्रशासन करीब 30 हजार से अधिक कंबलों की खरीद करता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पिछले साल से कम रेट पर मिला कंबल

पिछले साल जिला प्रशासन को एक कंबल के लिए 404 रुपये भुगतान करना पड़ा था। इस बार 358 रुपये प्रति कंबल के हिसाब से पहले चरण में आठ हजार कंबल आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद और भी आर्डर दिए जाएंगे। फिलहाल दोनों फर्म चार-चार हजार कंबल उपलब्ध कराएंगी।

गोलघर क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मैनेजर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कुछ वजहों से संस्था टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकी। जेम पोर्टल पर अब उत्पाद का पंजीकरण हो गया है। नगर निगम में कंबल की आपूर्ति के लिए आवेदन किया गया है।

कंबल खरीद के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर किया गया था। दो फर्म को आपूर्ति का काम सौंपा गया है। अभी आठ हजार कंबल मंगाए जा रहे हैं। जरूरत के हिसाब से और कंबल मंगाए जाएंगे। इस बार क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं था।  -राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें