फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दो और मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी, जानिए कहां कराया जाएगा निर्माण

Tue, 02 Mar 2021 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
golghar market - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए दो और मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी चल रही है। इनमें एक गोलघर काली मंदिर के सामने स्थित मजार के पीछे की जमीन पर, जबकि दूसरी पार्किंग इंदिरा बाल विहार के पास स्थित नजूल की जमीन पर बनाने पर मंथन चल रहा है। नजूल की दोनों जमीन पर जो कब्जा होगा, प्रशासन उसे जल्द हटवाएगा।

विज्ञापन


रेलवे बस स्टेशन से बेतियाहाता तक तीन किलोमीटर लंबाई में स्मार्ट सड़क बनाने का प्रस्ताव है। इस मार्ग को जाम से मुक्त रखने के लिए ही हर 50 मीटर पर एक पार्किंग बनाने की योजना है। पहली पार्किंग कार्मल स्कूल के सामने होगी।

गोलघर काली मंदिर के सामने दूसरी पार्किंग बनाई जाएगी। तीसरी पार्किंग इंदिरा बाल विहार के पास होगी। जलकल भवन के पास बनी मल्टीलेवल पार्किंग इस सड़क की चौथी पार्किंग होगी। इसके बाद दो अन्य स्थान पार्किंग के लिए चिन्हित किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया तीन किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़क बनाई जानी है। इस सड़क को जाम से मुक्त रखा जाएगा। इसके लिए हर 500 मीटर पर पार्किंग का निर्माण करेंगे। एक मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार है, दो अन्य मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें