फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Tractor Rally: रैली निकालने से पहले ही प्रशासन ने टैक्टरों को किया सील, सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प

Tue, 26 Jan 2021 02:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर रैली: ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जब ट्रैक्टर जुलूस निकालने की शुरुआत की, उससे पहले ही जिला प्रशासन ने सभी ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से सदर तहसील जा रहे थे, रास्ते में महेवा मंडी पहुंचे और वहां पर रखे ट्रैक्टरों में सवार हो गए लेकिन पुलिस ने इनको यहां पर भी घेर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच काफी तीखी झड़प हुई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी का कहना है कि उनका मौलिक अधिकार है, भाजपा सरकार मौलिक अधिकारों का हनन कर रहीं हैं।

कहा कि वह लोग किसानों के समर्थन में जुलूस निकाल सके जबकि पुलिस प्रशासन उन्हें आज किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने से रोक रहा है। 26 जनवरी के दिन जब तमाम कार्यक्रम होते हैं और हजारों लोगों की भीड़ जुटती है तो धारा 144 सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों के लिए ही क्यों लगाया जाता है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश का किसान दुःखी हैं। खेती और फसलों पर बड़े उद्योग घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर है। खेती में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र, खाद, बीज, रसायन, डीजल, बिजली मंहगी है। किसान को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही है।

इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव विजय बहादुर यादव, हाजी शकील अंसारी, शहाब अंसारी अशोक यादव शब्बीर कुरैशी, कपिल मुनि यादव, गविश दुबेए आनंद राय, मानसी सिंह, कंचन श्रीवास्तव आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें