फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट : भालोटिया मार्केट का विकल्प तलाश रहा प्रशासन, एक दुकान में मिले थे चार संक्रमित

Sat, 27 Jun 2020 07:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • दवा मंडी की एक दुकान में चार संक्रमित मिलने के बाद सील करनी पड़ीं 32 दुकानें
  • संक्रमण फैला तो पूरी मार्केट करनी पड़ेगी सील, खड़ा हो जाएगा दवाओं की आपूर्ति की संकट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दुकान पर कोरोना के चार संक्रमित मिलने और 32 दुकानें सील होने के बाद प्रशासन पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी भालोटिया का विकल्प तलाशने में जुट गया है। प्रशासन को डर है कि अगर मार्केट में संक्रमण और बढ़ा तो शहर समेत आसपास के इलाकों में दवाओं की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाएगी।
विज्ञापन


इस स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने भालोटिया मार्केट को संक्रमण काल तक के लिए तीन हिस्सों में बांटकर अलग-अलग जगहों पर अस्थायी तौर पर बसाने का निर्णय किया है। भालोटिया मार्केट दवाओं की थोक मंडी है। सभी दुकानदारों के पास उनका गोदाम भी है।

प्रशासन चाहता है कि दुकानदार उनका कुछ माल विकल्प की तौर पर चुने जा रहे अस्थायी स्थानों पर रखे ताकि पूरी मार्केट सील करने की नौबत आए तो भी दवाओं की आपूर्ति होती रहे। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने तारामंडल क्षेत्र में एक जगह चिह्नित कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी दी है। डीएम को भी वह जगह पसंद आई। बाकी दो और जगहों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


नहीं मान रहे दुकानदार, खुद बुला रहे मुसीबत: डीएम
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि बहुत समझाने के बाद भी भालोटिया मार्केट में भीड़ कम नहीं हो रही है। कुछ दुकानों को सील करने की भी कार्रवाई की गई। रोजाना वहां बेतरतीब खड़ी हो रही गाड़ियों का भी चालान किया जा रहा है मगर न तो भीड़ कम हो रही न ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ही पूरी तरह पालन कर रहे। ऐसे में अगर दो-चार दुकानदार या वहां काम करने वाले कर्मचारी संक्रमित मिले तो पूरा भालोटिया मार्केट सील करना पड़ जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें