फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: डेफ बैडमिंटन में आदित्या ने बिखेरी सुनहरी चमक, गोरखपुर में धूमधाम से होगा स्वागत

Sat, 17 Sep 2022 01:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर

सार

आदित्या के पिता ने बताया कि एकल स्पर्धा में बिटिया ने जरलीन को कड़ी टक्कर दी। मगर, दूसरे सेट के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से मैच को बीच में ही छोड़ना पड़ा। परिणामस्वरूप जरलीन को मैच का विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
आदित्या यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड में आयोजित छठवें एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में बैडमिंटन सनसनी गोरखपुर की आदित्या यादव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। आदित्या ने अंडर-21 वर्ग के युगल मुकाबले में स्वर्ण तो मिश्रित युगल और एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर देश को तीन पदक दिलाए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आदित्या और तमिलनाडु की जरलीन की जोड़ी ने युगल स्पर्धा में जापान की माइकेमता और यूमीकातेयामा को जोड़ी को 21-6 और 21-12 अंक से पराजित किया। मिश्रित युगल के खिताबी मुकाबले में जरलीन और नितिन की जोड़ी ने आदित्या और प्रखर की जोड़ी को 21-16, 21-12 अंक से मात दी। एकल स्पर्धा में आदित्या का मुकाबला भारत की ही जरलीन के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबले में जरलीन ने आदित्या को 22-20, 12-18 अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। आदित्या को रजत पदक मिला।

वापसी पर बिटिया का धूमधाम से होगा स्वागत
आदित्या ने ब्राजील में आयोजित डेफलंपिक्स में भी टीम स्पर्धा में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात दिग्विजयनाथ यादव बेटी की उपलब्धि से गदगद हैं। 22 दिसंबर को आदित्या थाईलैंड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पिता ने बताया कि वापसी पर बिटिया का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


मांसपेशियों में ऐंठन के चलते बीच में छोड़ना पड़ा मुकाबला
आदित्या के पिता ने बताया कि एकल स्पर्धा में बिटिया ने जरलीन को कड़ी टक्कर दी। मगर, दूसरे सेट के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से मैच को बीच में ही छोड़ना पड़ा। परिणामस्वरूप जरलीन को मैच का विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें