फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिंगल, डबल्स और मिक्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में आदित्या

विज्ञापन
बैडमिंटन खेलती आदित्या यादव
विज्ञापन
- जापान के टोक्यो शहर में हो रहा है डेफ ओलंपिक का आयोजन
विज्ञापन

- शहर की बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या कर रही हैं प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बैडमिंटन सनसनी के नाम से मशहूूर आदित्या यादव ने जापान के टोक्यो में आयोजित हो रहे डेफ ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल, डबल्स और मिक्स डबल्स के मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
आदित्या ने सिगल में फ्रांस की एम्मा रेमॅड और कोरिया की सोइयाॅग को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला ऑस्टि्रया की खिलाड़ी काट्री से होगा। महिला डबल्स में आदित्या और जर्निल की जोड़ी ने तीन राउंड के मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं मिक्स डबल्स में सौम्यदीप और आदित्या की जोड़ी ने चाइना और ब्राजील की खिलाड़ियों को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि आदित्या पिछले डेफ ओलंपिक में भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। देशवासियों को इस डेफ ओलंपिक में भी आदित्या से पदक की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कर चुके हैं सम्मानित
आदित्या वर्ष-2022 में ब्राजील डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। आदित्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सम्मानित किया है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आदित्या को पांच लाख रुपये देकर पुरस्कृत किया था।

...........





आदित्या को यहां मिले अंतरराष्ट्रीय मेडल

- ब्राजील डेफ ओलंपिक में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल
- वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप टीम इंवेंट में गोल्ड मेडल

- तीसरे जूनियर वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप में सिंगल और डबल्स में सिल्वर मेडल

- एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर 21 गर्ल्स डबल्स में गोल्ड, सिंगल में सिल्वर और मिक्स डबल में ब्रॉन्ज मेडल

- एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप महिला डबल में गोल्ड और वुमेन सिंगल में ब्रॉन्ज मेडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें