गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में साहित्य परिषद और मद्यपान निषेध विभाग की तरफ से बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भाषण में आदित्य गुप्ता प्रथम, कृष्ण मोहन कुमार द्वितीय और सत्यम शर्मा तृतीय रहे। विजय कन्नौजिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध में प्रिंस गुप्ता प्रथम, आयुष गुप्ता द्वितीय, अभिषेक यादव तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार विजय शंकर पांडेय को मिला। पेंटिंग में राज निषाद प्रथम, आदित्य कुमार गौर द्वितीय और हर्ष मोदनवाल तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार रुद्रांश को मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, उप क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी संजीत मिश्र, ने छात्रों को नशे से नुकसान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राजू रजक, डॉ रविंद्र सिंह व डॉ संजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद