फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के शहर में होमगार्ड के भरोसे मिले चौराहे, ADG हुए नाराज, 77 यातायात पुलिस वालों पर गिरी गाज

Sun, 01 Mar 2020 01:11 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • सभी को बलरामपुर विशेष ट्रेनिंग में भेजा गया
  • शहर भ्रमण पर निकले एडीजी जोन को ड्यूटी से गायब मिली थी यातायात पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाम से हांफ रहे शहर को होमगार्ड के भरोसे छोड़कर ड्यूटी से गायब रहने वाले पांच टीआई समेत 77 यातायात पुलिस वालों पर गाज गिर गई। नाराज एडीजी जोन दावा शेरपा ने सभी को विशेष ट्रेनिंग के लिए बलरामपुर भेज दिया है। यातायात नियंत्रण का अत्याधुनिक तौर तरीका सीखने के लिए सभी की शनिवार को गोरखपुर से रवानगी कर दी गई। शाम को बलरामपुर पहुंचकर सभी ने एसपी को रिपोर्ट किया। एसपी की देखरेख में उनकी ट्रेनिंग चलेगी। यातायात नियंत्रण में दक्ष होने की एसपी की रिपोर्ट के बाद ही उन्हें वापस बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जुमे की नमाज को लेकर पूरे जोन में अलर्ट जारी था। नमाज शुरू होने से पहले ही सभी पुलिस अधिकारी शहर में भ्रमण पर निकले थे। एडीजी जोन दावा शेरपा को कुशीनगर जाना था। इससे पहले उन्होंने एक बार शहर का भ्रमण करने का फैसला किया। छात्रसंघ चौराहे से छात्रसंघ चौराहा होते हुए शहर के कई महत्वपूर्ण चौराहों से गुजरे। आखिर में आंबेडकर चौराहा से पैडलेगंज व मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए कुशीनगर के लिए निकल गए। इस दौरान किसी भी चौराहे पर उन्हें कोई यातायात पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड जवान यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। कुशीनगर से लौटकर एडीजी जोन ने दिन में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी मांगी। यातायात कार्यालय से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में पांच टीआई और पांच टीएसआई सहित 82 यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से सभी टीआई और टीएसआई सहित 77 शुक्रवार को ड्यूटी पर थे। एडीजी ने सभी को तत्काल प्रभाव से ट्रेनिंग पर भेजने का निर्देश दे दिया। यातायात पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी में होमगार्ड यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

एडीजी जोन दावा शेरपा ने बताया- भ्रमण के समय किसी भी चौराहे पर यातायात पुलिस नहीं दिखी। शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात सभी यातायात पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण के लिए बलरामपुर भेजा गया है। एसपी बलरामपुर के प्रशिक्षण पूरा होने की रिपोर्ट देने के बाद पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें