फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: नए साल का जश्न मनाएं जरा संभल कर, नशे में किया हुड़दंग तो जाएंगे जेल

Fri, 30 Dec 2022 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीजी अखिल कुमार ने इस संबंध में जोन के सभी एसएसपी, एसपी को पत्र जारी किया है। कहा गया है कि किसी भी सूरत में बिना अनुमति के जश्न ना होने पाए। सड़कों पर खुले में जश्न मनाते मिलने पर कार्रवाई की जाए। शराब के नशे में मिलने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने नए साल के जश्न के बीच अव्यवस्था फैलाने वालों से निपटने की तैयारी कर ली है। सड़कों पर निकलने वालों को सुरक्षा दी जाएगी, तो हुड़दंग करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार ने इस संबंध में जोन के सभी एसएसपी, एसपी को पत्र जारी किया है। कहा गया है कि किसी भी सूरत में बिना अनुमति के जश्न ना होने पाए। सड़कों पर खुले में जश्न मनाते मिलने पर कार्रवाई की जाए। शराब के नशे में मिलने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करें।

शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। बिना वर्दी में पुलिस वाले मौजूद होंगे, ताकि महिलाओं के साथ छेड़खानी, छिनैती जैसी घटना ना होने पाएं। शराब पीकर लोग सड़कों पर ना घूमे इसके लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग भी करेगी। नियम तोड़ने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

दस बजे तक ही बजा सकेंगे डीजे

अगर मोहल्ले में न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। इसमें दस बजे के नियम का पुलिस सख्ती से पालन कराएगी। इस अवधि के बाद डीजे या तेज आवाज में गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर जोन एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि जोन के सभी एसएसपी/एसपी को पत्र लिखा गया है कि वे अपने जिले में तैयारी पूरी कर लें। सुरक्षा में कहीं चूक नहीं होनी चाहिए। जो नियम कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें