फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: एजीएम अशोक मिश्र को महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार, मिल चुका है रेलमंत्री राजभाषा अवार्ड

Sat, 02 Jul 2022 02:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के स्थान पर अब अशोक कुमार मिश्र पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। उन्होंने शुक्रवार को महाप्रबंधक का प्रभार ग्रहण कर लिया। उत्तर मध्य रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुए अशोक कुमार मिश्र को रेलमंत्री राजभाषा अवार्ड मिल चुका है। 
विज्ञापन
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र को महाप्रबंधक का अतिरिक्त दायित्व मिला है। उन्होंने शुक्रवार को महाप्रबंधक का प्रभार ग्रहण कर लिया। अभी तक पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन


अशोक कुमार मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस के माध्यम से भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया। प्रथम नियुक्ति सहायक कारखाना प्रबंधक (रिपेयर), दाहोद पश्चिम रेलवे के पद पर हुई। इसके बाद पश्चिम रेलवे, आरडीएसओ, उत्तर रेलवे में विभिन्न उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे पर मुख्य चल स्टाक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर, डीजल एवं मंडल रेल प्रबंधक झांसी एवं पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। उत्तर मध्य रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुए रेलमंत्री राजभाषा अवार्ड प्राप्त किया। मंडल रेल प्रबंधक, झांसी के पद पर रहते हुए अशोक मिश्र ने झांसी में चौथी लाइन का सर्वे आरंभ कराया तथा झांसी स्टेशन डेवलपमेंट सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें