फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में गड़बड़ी पर एनएसए के तहत होगी कार्रवाई: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
-गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल की परीक्षा को लेकर मंगलवार की शाम सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में बैठक हुई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी केके बिश्नोई सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को शासन की गाइड लाइन की जानकारी दी गई। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की मदद के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चौराहों से परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों का सहयोग किया जाएगा। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पर्यवेक्षक (नोडल अधिकारी), केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक व पुलिस विभाग के सहायक नोडल अधिकारी आवश्यक निर्देश दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। परीक्षा का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने केंद्रों पर समय से पहुंचकर परीक्षा दें।

आई स्कैन करने के बाद मिलेगा प्रवेश

पुलिस भर्ती परीक्षा में दो घंटा पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की गई है, जिससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व उनका आई स्कैन किया जा सके, जिससे परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें