फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 15 जनवरी तक असलहा नहीं सरेंडर करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 01 Jan 2021 04:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद भी तीन शस्त्र रखने वाले यदि जल्द ही अपना एक शस्त्र सरेंडर नहीं करेंगे तो प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। शस्त्र प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 13 दिसंबर को ही तीन असलहे रखने वालों को अपना एक असलहा जमा करना था। मगर अभी भी ज्यादातर लोगों ने असलहा नहीं जमा किया।
विज्ञापन


15 दिन के भीतर शस्त्र की दुकानों या थानों पर अपना एक असलहा जमा कर उसकी रसीद शस्त्र कार्यालय में नहीं जमा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें अभी तक सिर्फ 36 लोगों ने ही तीन असलहों में से अपना एक असलहा जमा किया है। सभी का पुलिस से परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं अभी तक प्रशासन यह नहीं स्पष्ट कर पा रहा है कि जिले में कितने लोगों के पास तीन असलहे हैं। जिले में करीब 22 हजार लोगों के नाम शस्त्र लाइसेंस जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें