फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धर्मांतरण की कोशिश में मां-बेटा समेत चार गिरफ्तार- इनकी मदद से विल्सन था प्रेरित

Mon, 23 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गुलरिहा बाजार, भटहट, आयुष विश्वविद्यालय के आसपास, जंगल एकला, सरहरी, पिपराइच और पीपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से मिशनरी स्कूलों के आस-पास ऐसी कोशिश की चर्चा स्थानीय लोगों के बीच रही।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने की कोशिश के मामले में पुलिस ने रविवार को मां-बेटा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अमित सिंह, उसकी मां रीता देवी, विक्की कुमार, कन्हैया यादव के रूप में हुई। पूछताछ के बाद आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से पिछड़े तबके के लोगों को धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किए जाने की चर्चाएं चल रही थीं। 

गुलरिहा बाजार, भटहट, आयुष विश्वविद्यालय के आसपास, जंगल एकला, सरहरी, पिपराइच और पीपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से मिशनरी स्कूलों के आस-पास ऐसी कोशिश की चर्चा स्थानीय लोगों के बीच रही।

रविवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी शीतल मिश्रा ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग धन का लालच देकर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, विल्सन नामक व्यक्ति, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, स्वयं धर्म परिवर्तन करने के बाद अन्य लोगों को इसमें शामिल करने की कोशिश कर रहा था।

आरोप है कि उसने कुशीनगर जिले के रामकोला निवासी अमित सिंह, उसकी मां रीता देवी, गुलरिहा क्षेत्र के सरहरी निवासी विक्की कुमार और पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह निवासी कन्हैया यादव के साथ मिलकर धर्मांतरण कराने की गतिविधियां शुरू की थीं।
विज्ञापन

शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने अमित सिंह, विक्की कुमार, कन्हैया यादव और रीता देवी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इन आरोपियों के अन्य सहयोगियों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। फिलहाल इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें