सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रि
- मंडलीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट, आयुष प्रकाश बने प्लेयर ऑफ द मैच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर चल रही मंडलीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में शुक्रवार को अचीवर्स-11 ने एनएस क्रिकेट को 5 विकेट से पराजित किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयुष प्रकाश चौधरी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनएस क्रिकेट की टीम 34.1 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। एनएस की ओर से प्रखर श्रीवास्तव ने 33, रजु ने 24, यश ने 22 व उत्कर्ष यादव ने 20 रन बनाए। अचीवर्स की ओर से आयुष प्रकाश चौधरी ने सात ओवर में मात्र 15 रन देकर पांच विकेट झटके। नीरज कुमार ने दो विकेट लिए।
अचीवर्स-11 ने 28.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। अचीवर्स की ओर से कप्तान आयुष पांडेय ने 38, राज शेखर आजाद ने 31 और आयुष प्रकाश चौधरी ने 30 बनाए। एनएस क्रिकेट की ओर से समर ने दो विकेट लिए।