एम जी इंटर कालेज में आयोजित स्व प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक अंडर 13 फुटबॉल प्रतियोगिता में
प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए चार मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रविवार को चार मुकाबले खेले गए। अंडर-13 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अचीवर्स एफसी और एमपी एफसी ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच एमपी एफसी और नकहा एफसी के बीच खेला गया। इसमें एमपी फुटबॉल क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अचीवर्स एफसी व सनातन एफसी के बीच खेला गया। इसमें अचीवर्स एफसी ने 1-0 से जीत दर्ज की। अचीवर्स के खिलाड़ी रियान ने मैच का एकमात्र गोल किया।
अंडर-17 वर्ग के लीग मुकाबले में भी खेले गए। इसमें पहला मैच एमजी एफसी और रिवॉल्ट एफसी के बीच खेला गया। इसमें एमजी की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। एमजी की ओर से ताहा ने दो और सिराज ने एक गोल किया। दूसरा मैच सेंट एंड्रयूज एफसी व एफसी स्ट्राइकर के बीच हुआ। इसमें सेंट एंड्रयूज एफसी ने 3-0 से जीत हासिल की। टीम की ओर से अमित ने दो और रिदम ने एक गोल किया। इसके पहले मैच का उद्घाटन डीएवी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक जयप्रकाश यादव ने किया। संचालन सुशील त्रिपाठी ने किया। निर्णायक की भूमिका मोहम्मद नईम और संतोष ने निभाई।