फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अचीवर्स-11 ने ऑक्सफोर्ड एकेडमी को एक विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन के अंतर्गत शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स-11 के बीच एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेला गया। इसमें अचीवर्स-11 ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के नायक रहे सूर्यांश निषाद ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टॉस अचीवर्स-11 ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी ने 33 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए। इसमें राघवेंद्र ने 31 और ऐश्वर्य ने 23 रनों की पारी खेली। अचीवर्स के सूर्यांश निषाद, विपुल कुमार और आशुतोष ने दो-दो विकेट झटके। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवर्स-11 की टीम 24 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अचीवर्स की ओर से सूर्यांश निषाद ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें