पांच खंभे की बिजली लाइन बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में पाली उपकेंद्र के जेई सुशील कुमार गुप्ता को बुधवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। उन्हें परीक्षण खंड द्वितीय से संबद्ध कर दिया गया। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने की है।
बताया जा रहा है कि जेई ने ईंट भट्ठा के लिए पांच खंभे की बिजली लाइन बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। 12 मई को पाली उपकेंद्र परिसर में जेई की बाइक पेड़ से बांधने का वीडियो प्रसारित हुआ था।