फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पड़ोसी के मकान पर चलाया था बुलडोजर, अब पुलिस ने पहुंचा जेल

Tue, 27 Jun 2023 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।

सार

1985 से सन 2000 तक सच्चिदानंद मिश्र गगहा में लेखपाल के पद पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने पुश्तैनी जमीन के बगल में ही मकान बनवा लिया। अटल सिंह इस जमीन को बंजर बताते है और उससे रास्ता निकालना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
पड़ोसी के घर पर बुलडोजर चलाने के आरोप में पकड़ा गया अटल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर लजिले में गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी में शुक्रवार रात को रिटायर लेखपाल सच्चिदानंद मिश्रा के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर से गिराने के आरोपी अटल सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को दर्ज केस में पुलिस ने 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सन 1963 से सच्चिदानंद मिश्रा की पुश्तैनी मकान डुमरी गांव में गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक बगल में थी। सन 1985 से सन 2000 तक सच्चिदानंद मिश्र गगहा में लेखपाल के पद पर तैनात थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मानसून के सौतेले व्यवहार से मायूसी, तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने पुश्तैनी जमीन के बगल में ही मकान बनवा लिया। अटल सिंह इस जमीन को बंजर बताते है और उससे रास्ता निकालना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। अब प्रशासन पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार की रात में अटल सिंह ने जेसीबी की मदद से सच्चिदानंद के पक्के मकान पर बुलडोजर चला दिया।

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, आर्थिक क्षति पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने की धारा में आरोपी अटल सिंह एवं 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने 7सीएलए की धारा बढ़ाने हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें