फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके की घटना, शुक्रवार को छात्रा की मां ने दी थी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक गांव की नौवीं की 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी ट्यूशन शिक्षक वीरेंद्र राव उर्फ कबीर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। शुक्रवार को छात्रा की मां ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

आरोपी वीरेंद्र राव रामपुर गोपालपुर का निवासी है। छात्रा की मां के द्वारा तहरीर के अनुसार इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय छात्रा को बगल के गांव का एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोप है कि 30 मई 2023 की रात शिक्षक छात्रा को जबरन गोरखपुर ले गया और दुष्कर्म किया। 31 मई को कचहरी ले जाकर सादे स्टांप पर छात्रा का हस्ताक्षर कराकर उसका आधार और पैन कार्ड ले लिया। इसके बाद गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा को भी धमकी दी। छात्रा तभी से बदहवास थी। परिजनों के पूछने पर आपबीती बताई तो किशोरी की मां ने शुक्रवार को गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें