फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 17 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। बड़हलगंज क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने खड़ेसरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खंडेसरी गांव निवासी राजवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छपिया गांव निवासी वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें