- 20 जून को आरोपी ने युवक के सिर में चाकू से वारकर किया था हमला
गोरखपुर। पिपराइच थाने के जंगल पकड़ी निवासी विकास पर 20 जून की रात में टहलते समय जानलेवा हमले के आरोपी आशीष को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू बरामद कर जब्त किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया।
पुलिस को दी तहरीर में जंगल पकड़ी निवासी विध्यांचल ने बताया कि 20 जून को उनका पुत्र विकास गांव के पास पुलिया की तरफ से टहल कर आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही आशीष कुमार भारती ने पुरानी रंजिश में विकास पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में विकास के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरोपी आशीष पूर्व में भी विकास पर जानलेवा हमला कर चुका है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को थानाध्यक्ष पिपराइच पुरुषोत्तम आनंद सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने आरोपी आशीष गौतम को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज केस में ऑर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया।