फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मोबाइल नंबर की मदद से पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी, पहले भी जंगल में हो चुकी है इस तरह की वारदात

Fri, 01 Jul 2022 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जंगल में इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है। इसे देखते हुए ही बुढ़िया माई मंदिर के पास कुसम्ही जंगल में पुलिस पिकेट लगा दी गई थी। इसके बाद वहां पर वारदात कम हो गई, लेकिन अब सूबा बीट के पास इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि घूमने के बहाने किशोरी को लेकर गए दोस्त ने पहले दुष्कर्म किया। इसी बीच चार अन्य लोग आ गए और दोस्त को पीटकर भगा दिया। इसके बाद उन सबने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


खोराबार पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दोस्त सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोस्त नाबालिग था, इस वजह से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया।

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी विशाल उर्फ भोलू ने किशोरी को अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। उसे धमकी दी थी कि इस नंबर पर संपर्क करना, नहीं तो जो घटना हुई है, उसकी जानकारी सबको हो जाएगी। इसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पहले भी जंगल में हो चुकी है इस तरह की वारदात

जंगल में इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है। इसे देखते हुए ही बुढ़िया माई मंदिर के पास कुसम्ही जंगल में पुलिस पिकेट लगा दी गई थी। इसके बाद वहां पर वारदात कम हो गई, लेकिन अब सूबा बीट के पास इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहां स्कूल हैं, जहां से अक्सर छात्र-छात्राएं जंगल की ओर चले जाते हैं। छेड़खानी होती है। अब सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
  • 28 जून 2017: देवर और छोटी बहन के साथ बुढ़िया माई मंदिर दर्शन करने आई महिला को तीन युवकों ने जंगल में खींचकर ले जाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर देवर की पिटाई कर दी।
  •  28 फरवरी 2017: बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन के लिए आई लड़कियों से छेड़खानी की गई थी। विरोध करने पर ठेले वाले और पिता-पुत्र को मनबढ़ों ने पीट दिया।
  • 3 नवंबर 2016: बुढ़िया माई दर्शन को आए मामा-भांजी को दरोगा-सिपाही बनकर बदमाशों ने रोक लिया था और उनकी पिटाई कर दी थी। गहने और तीन हजार रुपये भी लूटे गए थे।
  •  5 सितंबर 2016: कुसम्ही जंगल गए राजघाट इलाके के दो युवकों और उनकी बहन के साथ घटना हुई थी। बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटने के साथ ही युवती को जंगल में ले जाने की कोशिश की थी।
  • 13 फरवरी 2016: कुसम्ही जंगल में प्रेमिका के साथ आए युवक की पिटाई कर बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। पर्स में पांच हजार रुपये थे। युवती से छेड़खानी भी की थी।
  •  1 जनवरी 2016: दोस्त के साथ नए साल का जश्न मनाने आई की छात्रा की पिटाई कर बदमाशों ने मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली थी। विरोध करने पर उसके प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बदमाशों ने छात्रा से छेड़खानी भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें