गोरखपुर। डीएफओ गोरखपुर से बुधवार की रात में फोन पर बदसलूकी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेलीपार पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। शाम को वह जमानत पर रिहा हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी सूर्यवंशी लकड़ी का काम करता है। किसी बात पर उसने डीएफओ को फोन किया और उलझ गया। डीएफओ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सर्विलांस की मदद से आरोपी को बेलीपार पुलिस ने पकड़ लिया। चूंकि डीएफओ ने केस दर्ज नहीं कराया तो उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बदसलूकी करने के आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ब्यूरो