गोला। कस्बा के एक वार्ड के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे वार्ड के युवक पर अपनी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पुलिस पर दो माह से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने बताया कि नगर पंचायत के ही दूसरे वार्ड का एक युवक उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर व उसका नाम लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। इसकी सूचना थाने पर दो माह पूर्व दी गई थी। उस दौरान युवक को बुलाकर उसे ऐसा करने से मना किया गया था लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके अलावा वह धमकी दे रहा है कि यदि कहीं और शादी करोगी तो तुम्हें व तुम्हारे पति को जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी तय हो चूकी है और युवक के कृत्य से पूरा परिवार परेशान है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद