फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: धर्म छिपाकर विवाह कराने में सहयोग करने वाला भाई भी गिरफ्तार

Tue, 09 Mar 2021 12:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर इलाके में धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी कराने में सहयोग करने वाले मुख्य आरोपित के ममेरे भाई रहमान को पुलिस ने सोमवार की सुबह सिसवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। गोला निवासी रहमान ने आरोपित मैनुद्दीन का विवाह में सहयोग किया था। 
विज्ञापन


केस दर्ज होने की जानकारी के बाद वह भागने के फिराक में था। मगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपित मैनुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजवा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, हरपुरबुदहट इलाके के एक गांव की हिंदू युवती से अपना धर्म छिपा कर इसी थाना क्षेत्र के भेलाभार निवासी मैनुद्दीन ने संतकबीरनगर स्थित मंदिर में शादी कर ली थी। सिलाई सीखने जाते समय वह युवती से मिलता था और उसे प्रेम के जाल में फंसा लिया था। 
विज्ञापन


युवती से उसने अपना नाम मुन्नू बताया था। शादी के कुछ दिन बाद तक वह संतकबीरनगर में किराए पर रूम लेकर रहा। बाद में उसने अपनी असलियत बताई और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद युवती उसे छोड़कर अपने मां-बाप के पास आ गई। इस बीच मैनुद्दीन ने दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। 

युवती ने इसकी शिकायत हरपुरबुदहट थाने में की थी। पुलिस ने धर्म छिपाकर शादी करने की धारा में भी केस दर्ज कर मैनुद्दीन तथा उसके सहयोगी अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में दूसरे अभियुक्त की पहचान रहमान अली पुत्र सुभान अली निवासी ग्राम लकुड़ी थाना गोला के रूप में हुई। सोमवार को पुलिस ने उसे भी सिसवा बाजार से पकड़ा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें