फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर शार शोषण का आरोप

Mon, 13 Apr 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके की युवती को शादी का झांसा देकर शारिरीक शोषण और फिर बयान बदलवाकर मुकरने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहद्दीपुर उपकेंद्र काॅलोनी चार फाटक निवासी हरिओम शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में बताया कि चार वर्ष पहले मोहद्दीपुर पावर हाउस काॅलोनी चार फाटक निवासी हरिओम शर्मा से जान-पहचान थी। आरोप है कि इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर शारिरीक शोषण किया। जब वह अपने वादे से मुकर गया तो युवती ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप है कि, उसके बाद पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में रहते हुए हरिओम के साथी रोहित पासवान और धर्मेंद्र यादव ने युवती पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यदि वह बयान बदल दे तो हरिओम जमानत पर छूटने के बाद उससे शादी कर लेगा। युवती ने अपना बयान बदल दिया, जिसके बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया लेकिन आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पांच अप्रैल को जब वह हरिओम के घर गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसकी बहन ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रोहित पासवान और धर्मेंद्र यादव ने उसे पीटा और धमकी दी कि यदि वह शहर में कहीं दिखाई दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें