फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Wed, 22 Feb 2023 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के बिस्टौली निवासी सुनेसर ने आरोप लगाया है कि चिलुआताल निवासी उसकी बहन हेवंती देवी ने अपने पुत्र सन्नी कुमार को नौकरी दिलाने के लिए जैनपुर के रामनगर निवासी मीना देवी से बातचीत कराई थी। मीना देवी ने संविदाकर्मी के रूप में चयन कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में वार्ड ब्वाय की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी सुधीर पांडेय को मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। दो फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी पिपराइच के नईयापार का निवासी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के बिस्टौली निवासी सुनेसर ने आरोप लगाया है कि चिलुआताल निवासी उसकी बहन हेवंती देवी ने अपने पुत्र सन्नी कुमार को नौकरी दिलाने के लिए जैनपुर के रामनगर निवासी मीना देवी से बातचीत कराई थी।

मीना देवी ने संविदाकर्मी के रूप में चयन कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पीड़ित के अनुसार, वह जुलाई 2022 में दो बार में 1.45 लाख रुपये मीना देवी के पति को दे दिया था। उसमें सुधीर पांय का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन


केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को जेल भिजवा दिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें