फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर के पास होली जुलूस में शामिल युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उसकी पहचान गोरखनाथ इलाके के जटेपुर उत्तरी निवासी दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हुमायूंपुर उत्तरी निवासी बलराम उर्फ बलिराम का बेटा अतुल (21) 26 मार्च की सुबह दोस्तो संग होली खेलते हुए घर से निकला था। वह जब दोपहर तक घर नहीं आया तो वे लोग उसके एक दोस्त व बगलगीर अनुराग आदि के साथ खोजने निकले। जब वे लोग बक्शीपुर जुलूस के पास पहुंचे तो देखे की अतुल से मारपीट कर उस पर चाकू से हमला कर दिया गया था। घायल हालत में मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जतेपुर उत्तरी निवासी कृष्ण उर्फ ऋषि मौर्य, अभिषेक जायसवाल, विशाल उर्फ बाबा व दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य के भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की। जांच में मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें