भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में ऑटो चालक ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके साथियों पर मारपीट कर दो हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। अतरवलियां गांव निवासी कमलेश दुबे के अनुसार, वह दलाल चौराहे पर ऑटो लेकर खड़े थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचा और कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। हमले में उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। आरोप है कि इसी दौरान उनसे दो हजार रुपये भी छीन लिए गए। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद