संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम केकरहियापार में पटाखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में पीड़िता केशा देवी निवासी केकरहियापार ने बताया कि 11 अक्टूबर को रात लगभग 8:30 बजे के आस-पास पटाखा फोड़ने से मना करने के विवाद को लेकर गांव के ही विपक्षी भोपल, राज, रवि, दीपक ने उनके बेटे अंकेश उर्फ राज को गाली देते हुए काफी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट में अंकेश को काफी चोट आई। आरोपियों ने अगले दिन फिर घर पर चढ़कर बेटे को गाली देते हुए मारपीट की। आरोपी पूरे परिवार को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।