फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 मुकदमे, 75 हजार का इनाम: गोरखपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा गुड्डू दाढ़ी; 2004 से अपराध की दुनिया में सक्रिय

Thu, 27 Aug 2026 02:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी गुड्डू दाढ़ी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। सिद्धार्थनगर में भी उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी पर हत्या, लूट, चोरी, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 45 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
घायल आरोपी के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरोहिया निवासी शातिर अपराधी गुड्डू दाढ़ी उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब 45 वर्षीय गुड्डू पर गोरखपुर में 50 हजार और सिद्धार्थनगर में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। संतकबीरनगर की अदालत उसे मफरूर घोषित कर चुकी है। उसके खिलाफ गोरखपुर समेत आस पास के जिलों में करीब 45 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जिलों के मुकदमों का ब्योरा पुलिस जुटा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुड्डू के आपराधिक इतिहास में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। पीपीगंज थाने में वर्ष 2004 से उसके खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज होते रहे हैं। इनमें वर्ष 2004 का हत्या, मारपीट और घर में घुसने से संबंधित मुकदमा, वर्ष 2005 में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले तथा वर्ष 2008 का हत्या, साक्ष्य मिटाने और अपहरण से संबंधित मुकदमा शामिल है।

इसके अलावा वर्ष 2009 में पीपीगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2016 में आर्म्स एक्ट और वर्ष 2023 में लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2023 के लूट के मामले में पुलिस ने आरोपपत्र 24 अप्रैल 2023 को न्यायालय भेजा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के अलावा अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। उनका विवरण संकलित किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम आनंद और पीपीगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें