फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी मनीष कुमार को गगहा पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज निवासी मनीष कुमार इस फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। उसके खिलाफ गगहा थाने में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला दर्ज है।
मामले की शुरुआत इस वर्ष सात मार्च को हुई, जब पिपपराइच क्षेत्र निवासी रंजना देवी ने गगहा थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि गगहा क्षेत्र के साहुआकोल निवासी सत्या प्रजापति ने खुद को रेलवे अधिकारियों का करीबी बताकर उसके देवर कृष्ण कुमार की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि इस साजिश में सत्या के साथ मनीष कुमार, प्रिया गुप्ता और उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 1.35 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें