फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मकान बेचने का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महुईसुधरपुर में मकान बेचने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने के आरोपी को कैंट पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आईजी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच में मामला सही पाया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान कैंट के शिवाजीनगर कॉलोनी निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। गगहा के हटवा निवासी अभिनव प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 19 अगस्त 2019 को मकान के खरीद फरोख्त की बात अभिषेक रंजन से हुई थी। उसने बताया कि महुईसुधरपुर में एक मकान बिक रहा है और राजकुमार के पिता के पास लेकर गया। उन्होंने मकान बेचने की बात कही और इसके बाद खाते में रुपये भी भेजे गए। लेकिन, मकान की रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिए।
इसी बीच 18 अक्तूबर को राजकुमार के पिता दुखी ने मकान को 25 लाख रुपये में दूसरे को बेच दिया। रुपया भी वापस नहीं किया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जालसाजी करने वाले दंपती पर गैंगस्टर
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने जालसाजी करने के आरोपी गायत्रीपुरम, चिलुआताल निवासी राजीव तिवारी और उनकी पत्नी शिप्रा तिवारी पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि गिरोह बनाकर दंपती कूटरचित दस्तावेज पर जालसाजी करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें