फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की एक युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने हमदनगर, चक्सा हुसैन निवासी समीर खान उर्फ जिगर खान (26) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ है। पीड़िता की मां ने उसके खिलाफ गोरखनाथ थाने धमकी, जबरन वसूली और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि समीर खान ने उनकी बेटी से नजदीकियां बढ़ाकर उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है, तो उसने उससे दूरी बना ली। इसी बीच युवती की नौकरी मुंबई में लग गई और वह वहां चली गई। आरोप है कि युवती के मुंबई जाने के बाद आरोपी लगातार अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करता रहा। रुपये न देने पर जान मारने की धमकी भी दी। डर के कारण पीड़िता की मां ने उसे पांच हजार रुपये भी दिए। इसके बाद भी आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया।
इस संबंध में थानाप्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें