फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के कमरा में रहने वाली बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी वार्ड नं0-18 पीपीगंज निवासी सत्य प्रकाश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती अपने नौ वर्षीय बेटी के साथ गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। पति और पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। उनके कमरे के ठीक सामने ही एक युवक भी किराए का कमरा लेकर रहता है और मजदूरी करता है। बुधवार शाम को बालिका अपने घर पर अकेले मौजूद थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने बालिका को बहला फुसला कर अपने कमरे में लेकर चला गया। इसके बाद उसने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर लोग जुट और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सत्य प्रकाश पासवान के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें