फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तीन माह पूर्व खोराबार क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि कुसम्ही बाजार निवासी सूरज जायसवाल व शुभम जायसवाल हर्ष फायरिंग वाले वीडियो में शामिल हैं।
विज्ञापन
खोराबार इलाके में वायरल वीडियो तमंचे के साथ पकड़ा गया शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने हर्ष फायरिंग और मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक और आरोपी को सोमवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान कुसम्ही निवासी शुभम जायसवाल के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, तीन माह पूर्व खोराबार क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि कुसम्ही बाजार निवासी सूरज जायसवाल व शुभम जायसवाल हर्ष फायरिंग वाले वीडियो में शामिल हैं। इसी के साथ एक और वीडियो सामने आया जिसमें एक युवक को बुरी तरह डंडे से मारापीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज जायसवाल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। फरार चल रहे शुभम जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें