फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे माफ कर दीजिए... जज्बात में आकर गलती कर दी', पहले योगी बाबा पर की टिप्पणी; अब लगा रहा ये गुहार

Tue, 21 Oct 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अली अकबर पर केस दर्ज हो गया है। आरोपी अब माफी मांग रहा है।  44 सेकंड के इस वीडियो में अली अकबर ने अपने किए पर अफसोस जताया है।
विज्ञापन
आरोपी अली अकबर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी अली अकबर अब माफी मांग रहा है। केस दर्ज होने के बाद सोमवार को उसने एक नया वीडियो जारी कर कहा कि जज्बात में आकर गलती कर दी, मुझे माफ कर दीजिए। 
विज्ञापन


44 सेकंड के इस वीडियो में अली अकबर ने अपने किए पर अफसोस जताया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो, काशीपुर टोला निवासी अली अकबर सऊदी अरब में मजदूरी करता है। 

शुक्रवार की देर रात उसने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही गुलरिहा पुलिस ने जांच शुरू कर हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी घनश्याम चौहान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

रविवार की शाम पूछताछ के लिए अली अकबर के दो भाइयों अब्दुल मजीद और सलामत खान को थाने बुलाया गया। वहां उन्होंने पुलिसकर्मियों से विवाद कर लिया, जिसके बाद दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। 
 
विज्ञापन

'बेटे ने जो किया, उससे पूरा परिवार शर्मिंदा'
पुलिस ने अली अकबर के पिता 75 वर्षीय सरताज खान से भी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि बेटे ने जो किया, उससे पूरा परिवार शर्मिंदा है। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अली अकबर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि जैसे ही वह भारत लौटे, उसे गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें