फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी बैनामे से करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश, 15 पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में फर्जी दस्तावेजों के जरिये करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि जालसाजों ने कूटरचित अभिलेख तैयार कर एक ही भूमि का कई बार बैनामा कराया। विरोध करने पर पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

गुलरिहा गांव निवासी रविंद्र कुमार चौहान ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि मौजा गुलरिहा स्थित करीब एक एकड़ 33 डिसमिल भूमि उनकी दिवंगत मां कौशल्या देवी के नाम दर्ज थी। उनकी मृत्यु के बाद वरासत के आधार पर जमीन उनके और छोटे भाई के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो गई। दोनों भूमि पर काबिज हैं।
आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उपनिबंधक कार्यालय में कथित मिलीभगत कर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। स्वामित्व नहीं होने के बावजूद उसी भूमि का कई बार बैनामा करा दिया। शिकायत में खरीदारों के अलावा बैनामे के गवाहों को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने आरोपियों से इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें अपशब्द कहे गए और जमीन में दफन कर देने की धमकी दी गई। इसके बाद लगातार जमीन खाली करने का दबाव बनाया जाने लगा। तहरीर के अनुसार, बीते चार जून 2026 को नामजद आरोपी 10 से 12 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जे और दस्तावेजों की वैधता की भी जांच की जा रही है।

इनको किया गया नामजद
गुलरिहा निवासी रामचंदर, उसका भाई राधे, गांव के रहने वाले अवधराज, रामबहाल और मुराती देवी, सिक्टौर कमरहिया निवासी दिलीप निषाद, बशारतपुर निवासी बिंदु श्रीवास्तव, भगवानपुर खास निवासी दयाराम साहनी और अनिमेश श्रीवास्तव, मोहरीपुर निवासी ध्रुवचंद्र व राकेश यादव, बरगदवा निवासी सुनील कुमार, नकहा निवासी मुमताज अहमद, हरसेवकपुर निवासी राधेश्याम के अलावा उरुवा बाजार निवासी चंदन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें